संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीड़ा की तैयारी कर लो सुख का आमंत्रण आया है

चित्र
 ब्लॉग लिखना तकरीबन बंद ही कर चुका हूं। क्योंकि लिखने के लिए अब उत्साह नहीं रहा।अब मन जब व्याकुल होता है तभी यहां हाजिर होता हूं ‌ बीते हफ्ते में घटी दो घटनाओं ने मन को व्यथित कर रखा है।रोड एक्सीडेंट में 2 प्रियजनों की अकस्मात निधन ने जीवन में कभी भी कुछ भी अनापेक्षित घट सकता है।इस कठोर सत्य को उजागर कर दिया।दोनों के छोटे-छोटे बच्चों का करुण क्रंदन देख असहनीय पीड़ा हुई। जिंदगी एक ही पल में किस कदर बिखर जाती है ये पुनश्च देखने को मिला। पूर्व के ऐसे ही कटु अनुभवों ने जीवन को देखने के मेरे नजरिए को बदल कर रख दिया है। ईश्वर का विधान समझ से बाहर लगने लगा है। मैंने महसूस किया है कि जैसे ही किसी के जीवन में खुशियां आती है। कुछ समय के बाद कोई ना कोई दुर्घटना जरुर घट जाती है। फिर सारे परिवार को उससे उबरने में सालों लग जाते हैं। कुछ कमियां कभी भी नहीं भर सकती। कहते हैं कि मनुष्य कर्म बंधन से आबद्ध है। उसके जन्म की हर एक घटना का उसके पूर्व कर्मों से संबंध होता है। लेकिन कभी कभी कुछ समझ में नहीं आता।जिस बच्चे ने अनाथ के रूप में अपना जीवन संघर्षों से गुजर कर निकाला क्या उसके बच्चे को भी फि...

राजस्थान यात्रा-1

चित्र
  जीवन भी एक यात्रा है।हर जीव जिसने जन्म लिया है वो इस मार्ग के पथिक है। जीवन की यात्रा किस्मत और कर्म के वाहन पर सुख और दुख के पडा़वों को पार कर अंततः मृत्यु के गंतव्य पर पहुंचकर विराम पाती है। मनुष्य का जीवन तो वैसे भी बहुत कठिन होता है।ऐसा अब तक के अपने नीज अनुभव के आधार पर कह सकता हूं। साल 2022 मेरे जीवन के कठिनतम वर्षों में एक साल था। दुर्भाग्यपूर्ण। राजस्थान वैभव और वीरता की भूमि है। वहां जाने की बहुत इच्छा थी। लेकिन जिन परिस्थितियों में राजस्थान की यात्रा करनी पड़ी उसकी कड़वाहटें आज भी महसूस करता हूं। एक मेडिकल इमरजेंसी में मुझे और मेरे एक अनुज को राजस्थान की यात्रा करनी पड़ी।वो मेरे गुरु पुत्र थे। दोनों एक ही दर्द से गुजर रहे थे। दोनों की मंजिल एक थी। फिर क्या था... ईश्वर को स्मरण करके ठान लिया लक्ष्य तक पहुंचने का। लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं था। राजस्थान छत्तीसगढ़ से लगभग 1200 किमी दूर था। सड़क मार्ग से होकर जाना दुष्कर हो सकता था। प्लानिंग थी कि रेल से जाएं। लेकिन जो वक्त हमने चुना था वो शीतकालीन छुट्टियां मनाने का समय था।दूर दूर तक टिकट मिलने की कोई संभावना नहीं थी। फिर...