संदेश

जून 21, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टूरिंग टाकीज की यादें....

चित्र
टिकट आज मनोरंजन के साधन आप सबकी हाथों में है। तकनीक ने इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से मनोरंजन के तमाम सामग्री को सहजता से उपलब्ध करा दिया है। लेकिन एक दौर वह भी था जब मनोरंजन के लिए लोकनाट्य,बाइस्कोप,सर्कस, खेलकूद और रेडियो ही मनोरंजन का साधन हुआ करती थी।फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए फिल्मी मनोरंजन का तब एकमात्र साधन होती थी टूरिंग टॉकिज।ये टाकीजें विशेष अवसरों जैसे मेले या धार्मिक उत्सव आदि में आया करती थीं।बाद में टेलीविजन का दौर भी आया जब फिल्मी मनोरंजन की पहुंच घर घर तक हुई।हां तो हम बात करेंगे टूरिंग टॉकिज की।सत्तर अस्सी के दशक तक और उसके बाद भी स्थायी सिनेमा घर छोटे कस्बों में स्थापित नहीं हुए थे। फिल्म के शौकीन लोगों को तब फिल्म देखने के लिए बड़ी शहरों का सफर करना पड़ता था जो उस दौर में काफी महंगा और तकलीफ भरा होता था।छोटे कस्बों के लोगों को तब फिल्म देखने के लिए स्थानीय मेलों का बेसब्री से इंतजार हुआ करती थी जब टूरिंग टाकीज आती थी और फ़िल्म देखने का शौक पूरा होता था। हालांकि तब भी नई रिलीज फ़िल्में देखने को नहीं मिलती थी। पुरानी फिल्मों को देखकर ही फिल्मों के ग्रामीण और...

गोधन न्याय योजना

चित्र
छत्तीसगढ़ गांवों का प्रदेश है। यहां शहरी आबादी कम है ग्रामीण आबादी ज्यादा है और गांवों की आय का प्रमुख स्रोत होता है कृषि और पशुपालन।बीते कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ ने कृषि कार्य में यांत्रिक स्वरूप लिया है।फलत:कृषि कार्यों में उपयोग होनेवाला हमारा पशुधन अनुपयोगी और तिरस्कृत हो गया।कभी गौठानों और घर के गौशाला की शोभा बढ़ाने वाला पशुधन लावारिस अवस्था में यत्र-तत्र भटकने पर विवश हुआ। आधुनिक जीवनशैली के कारण होने वाले गंभीर बिमारियां अब गांवों तक पहुंच रही है।लोग धनलिप्सा के चक्कर में स्वयं यंत्रवत व्यवहार करने लगे है।कभी गांवों में दूध की नदिया बहा करती थी अब वहां दारु का गंदा नाला बहता है। छत्तीसगढ़ के गांवों का स्वरूप अब कुछ विकृत सा होता जा रहा है।   कल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की गई है-गोधन न्याय योजना।पूरे देश में अपनी तरह की यह अनूठी योजना है जिसके अंतर्गत गांव के पशुपालकों से गांव में कार्यरत स्व सहायता समूह के माध्यम से गोबर खरीदने का कार्य किया जायेगा।यह छत्तीसगढ़ शासन के सत्ता प्राप्ति के समय की योजना नरवा गरवा घुरवा बारी योजना का ही एक अंग है...