संदेश

नवंबर 29, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खल्ल वाटिका में

चित्र
  खल्लारी माता प्राकट्य स्थल पर  प्रवेश द्वार डोंगा पथरा पहाड़ी सौंदर्य भीम चूल्हा भीम पांव मां गंगा का आवाहन करते शिव जी पुराने मार्ग की सीढ़ियां भारत के पौराणिक ग्रंथ महाभारत का एक पात्र है महाबली भीम। छत्तीसगढ़ की चिन्हारी और संस्कृति की संवाहक लोकविधा "पंडवानी" का नायक भी भीम है।भीम का परिचय देने की आवश्यकता नहीं है।जिस प्रकार कृष्ण का संबंध वृंदावन,राम का अयोध्या, विक्रमादित्य का धारानगरी उज्जैन से है उसी प्रकार कुंती पुत्र भीम का संबंध भीमखोज से है।भीमखोज अर्थात महाभारत में वर्णित खल्ल वाटिका जो कालांतर में खल्लारी हो गया। ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों से भरपूर महासमुंद जिले का एक गांव है भीमखोज जहां माता खल्लारी विराजित हैं और महाभारत कालीन घटनाओं का साक्ष्य आज भी मौजूद है। जैसा कि नाम से ही विदित होता है कि इस स्थान का संबंध पांच पांडवों में से एक भीम से है। महाभारत के गाथानुसार जब पांडवों को वनवास मिला था तब वे वन-वन भटकते यहां पहुंचे थे।यह क्षेत्र उस समय राक्षसराज हिडिम्बासुर का क्षेत्र माना जाता था।वह अपनी बहन हिडिम्बा(हिरबिची कैना)के साथ रहता था।जब पांडव यहा...

माता चंपई दर्शन

चित्र
सुरंग मार्ग बेंदरा कछेरी पहाड़ी से दृश्य जंगली वनस्पति का सौंदर्य   माता चंपई और खल्लारी छत्तीसगढ़ का कोना-कोना प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पड़ा है।पग-पग पर कहानियां बिखरी पड़ी है।हम चाहे कितने भी आगे बढ़ जायें पर अतीत से हमारा नाता कभी नहीं टूट सकता।हर नई कहानी में पिछली कहानी का हिस्सा जरुर जुड़ा होता है। कभी-कभी अनायास ही कहीं जाने का कार्यक्रम बन जाता है और वहां मेरे मतलब की चीजें मिल जाए तो फिर क्या कहने? घरेलू काम से आज जिला मुख्यालय महासमुंद से लगभग 14 किमी दूर स्थित मोंहदी ग्राम आने का कार्यक्रम बना तो माता चंपई के दर्शन लाभ का भी मौका मिला। उंची पहाड़ी पर स्थित सुरंग में माता चंपई अपनी बहन माता खल्लारी के संग विराजमान हैं।सुरंग पूर्णतः प्राकृतिक है।सिर्फ चलने के लिए नीचे की ऊबड़-खाबड़ पथरीली जमीन पर सीमेंट का कार्य कराया गया है। चढ़ाई दुर्गम नहीं है।सुरंग तक पहुंचने के लिए पत्थर और सीमेंट से निर्मित पक्की सीढ़ी का निर्माण किया जा चुका है। आस-पास के चार गांव मोंहदी,तरपोंगी,अरंड और बेलर गांव के ग्रामीणों की माता चंपई पर अगाध श्रद्धा है।माता के नवरात्र पर्व पर कार्यक्रमों का संच...