संदेश

सितंबर 1, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीजा के लुगरा

चित्र
  भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरतालिका तीज के रुप में विख्यात है। लेकिन छत्तीसगढ़ में यह लोक पर्व तीजा के रुप में जाना जाता है।ये पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।यह पर्व विवाहित महिलाओं को मायके से जोड़कर रखने वाला पर्व है। जन्माष्टमी के बाद हर बहन अपने भाई का इंतजार करती है।तीजा लेने के लिए जब कोई भाई बहन के ससुराल पहुंचता है तब बहन के साथ उनके बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है।यह इकलौता ऐसा पर्व है जिसमें सभी गांव और परिवार की बेटी बहनों का एक साथ आगमन होता है। बरसों बाद विवाहित  महिलाओं की अपने हमउम्र सहेलियों से मुलाकात जब होती है तो बचपन की अनेक स्मृतियां ताज़ी हो जाती है जो उनके गृहस्थ जीवन में चल रही उठा पठक के बीच एक नये उत्साह का संचार करती है।तीजा का ये पक्ष सबसे महत्वपूर्ण है। शादी के बाद बहन और बेटियां मायके सिर्फ विशेष अवसरों पर ही आ पाती है। इसलिए अपने बचपन की सहेलियों के साथ वक्त बिताने का अवसर उनको नहीं मिल पाता।तीजा ये अवसर लब्ध कराती है। भाई बहन के बीच के संबंध को भी यह पर्व मजबूती प्रदान करता है।भाई अपनी क्षमता अनुसा  बहनों को खुश ...

कहीं दूर जब दिन ढल जाए....

चित्र
  फिल्म आनंद का ये खूबसूरत गीत आप सब ने जरुर सुना होगा। मुझे बेहद पसंद है और हो सकता है आप में से बहुतों को पसंद हो।दिन का निकलना और ढल जाना सृष्टि का नियमित चक्र है। इसमें कभी कोई ढिलाई नहीं होती। हम सबके जीवन में भी रोज उम्मीदों का सवेरा आता है और कामयाबी या नाकामयाबी का तोहफा देके चला जाता है।अक्सर ऐसा होता है कि हम जो योजना भविष्य के लिए बनाते हैं वो ज्यादातर बार पूरा नहीं हो पाता। अनगिनत बार हम असफल हो जाते हैं।ऐसा लगने लगता है कि अब कुछ अच्छा होगा ही नहीं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमें सतत् प्रयास करना चाहिए।शेष ईश्वर के ऊपर छोड़ देना चाहिए। सिर्फ ध्यान इतना रखना चाहिए कि हमारे काम से किसी का अहित ना होता हो।हताशा के क्षण हर एक व्यक्ति के जीवन में आता है। कभी कभी तो कुछ रास्ता सूझता भी नहीं है।केवल शून्य नजर आता है।ऐसे मुश्किल समय में हमारे परिजन और मित्र ही काम आते हैं। इसलिए रिश्तों की डोर को थाम के रखना चाहिए। सफलता की चकाचौंध भी बहुत घातक होती है।हमको कभी-कभी ऐसा भ्रम भी हो जाता है कि मैं जो भी करुंगा उसमें कामयाबी ही हाथ लगेगी। लेकिन कामयाबी का लगातार स्वाद चखने वाल...

ठठेरा के ठ...

चित्र
  फोटो गूगल से साभार  जो लोग अभी मेरे पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं उन सभी ने हिंदी वर्णमाला जरुर पढ़ी होगी,और जब वर्णमाला पढ़े होंगे तो ठठेरा के ठ से जरूर परिचित होंगे। लेकिन क्या अब हम अपने बच्चों को दिखा पायेंगे कि ठठेरा क्या होता है? बहुत से कारीगर और कलाकार इस ज़माने की बेतहाशा तरक्की के कारण बेकार हो गये। मशीनीकरण ने पारंपरिक तरीके से काम करने वाले कारीगरों को बेरोजगार कर दिया। इन्हीं में से एक थे ये ठठेरे।ठठेरा कारीगर पुराने हो चुके बर्तनों की कलई करके और मरम्मत करके फिर से नया बना देते थे।आज यूज एंड थ्रो की पालिसी का दौर है।किसी के पास मरम्मत करने और कराने की फुर्सत नहीं है।वैसे अब कलई करना क्या होता है ये प्रश्न आ सकता है? तो मेरी मंद मति के अनुसार बताना चाहूंगा कि कलई करने का मतलब होता है ऐसे बर्तन जिनमें जोड़ होता है उसके जोड़ वाले भाग को एक प्रकार के काले लसदार रसायन से लेपित करके जोड़ा जाता है ताकि उसमें किसी प्रकार का रिसाव ना हो। वैसे कलई खुलना एक मुहावरा भी है जिसका आशय रहस्योद्घाटन होता है। हमारे बचपन के दिनों में आंध्रप्रदेश या तमिलनाडु से एक व्यक्ति आता था।लोग उसे...

पोरा और पोला

चित्र
पोरा और पोला शब्द को लेकर एक पोस्ट कल ही वाट्सएप पर देखने को मिला। जिसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहार पोरा को आजकल पोला कहकर प्रचारित किया जा रहा है। महाराष्ट्र और अन्य कुछ प्रदेशों में भाद्रपद अमावस्या को पोला मनाया जाता है जिसमें बैलों को सजाकर पूजन किया जाता है और कृषि कार्यों में उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया जाता है। पोला शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है खोखला जिसे छत्तीसगढ़ी में पोंडा कहा जाता है जबकि पोरा का आशय छत्तीसगढ़ी में छोटे छोटे खिलौने बर्तन से है।यथा-चुकी पोरा। छत्तीसगढ़ में प्रचलित पोरा त्योहार में नंदी स्वरूप बैल की छोटी छोटी मिट्टी से निर्मित बैलों और चुकी पोरा जांता की पूजा की जाती है। जिन्हें स्थानीय पकवान चीला,गुलगुला,ठेठरी,खुरमी का भोग लगाया जाता है। विशेष रूप से इस दिन गुड़ का मीठा चीला(गुरहा चीला) चढ़ाया जाता है।पूजन के पश्चात इन बैलों को छोटे छोटे बच्चे रस्सी बांधकर घूमाते रहते हैं और खेलते हैं।चुकी पोरा लड़कियों का खिलौना होता है जबकि नॅंदिया बईला(नंदी बैल) को लड़के खेलते हैं।पोरा मनाने के बाद गांव में अपनी बेटियों और बहनों को ग्रामीण तीजा मना...

ये हौसले की उड़ान है

चित्र
 कल सवेरे एक मित्र के वाट्सएप स्टेटस में एक खबर देखकर बहुत खुशी हुई।खबर थी हमारे क्षेत्र के 2 नौनिहालों के एमबीबीएस के लिए चयनित होने का।खबर इसलिए भी खास थी कि ये समूचे अंचल को गौरवान्वित करने वाली खबर थी।साथ ही एक परिचित से जुड़ी थी।और इन सबसे बढ़कर ये खबर दूसरे बच्चों को अध्ययन  के लिए प्रेरित करने वाला खबर था।सुदूर आदिवासी अंचल में  निवासरत जनजातीय समूह के बच्चों  का नीट जैसी प्रवेश परीक्षा पास कर चयनित होना निश्चित रुप से आदिवासी क्षेत्रों के लिए शुभ संकेत है। सरकार की"प्रयास विद्यालय" जैसी पहल भी नि:संदेह साधुवाद का पात्र है जिन्होंने आदिवासी बच्चों के हौसलों को उडा़न और उनके सपनों को पंख प्रदान किया है। "प्रयास आवासीय" विद्यालय योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित जिले और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी भी कराई जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए विशेष कोचिंग दी जाती है।इन आवासीय विद्यालयों से हर साल कई बच्चों का बड़े शिक्षण संस्थानों में सिलेक्शन होता रहा है।छत्तीसगढ़ में 9 प्रयास आवासीय वि...

बैठे ठाले

चित्र
 एक दौर था जब ब्लाॅगिंग में खूब कलम घिसाई चलती थी। नई पुरानी बातों पर खूब लिखा करता था। लेकिन बीते सालों में कुछ ऐसी घटनाओं से साक्षात्कार हुआ कि लेखन लगभग-लगभग थम सा गया है। कुछ बदलाव भी इन दिनों देखने को मिल रहा है।अब लोग मोबाइल पर कुछ पढ़ने के बजाय यूट्यूब के शार्ट विडियो को स्क्राल करने में अधिक आनंद महसूस करते हैं।लिखाई पढ़ाई वाला दौर भी गुजरने वाला है समझिए। पाठकों की प्रतिक्रिया भी अब ज्यादा नहीं आती।पाठक की प्रतिक्रिया ही लेखन के लिए टानिक का काम करती है।टानिक स्वाद में कड़वा रहे या मीठा लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद जरुर होता है।ठीक वैसे ही अच्छी बुरी दोनों प्रतिक्रिया लेखन के लिए लाभकारी होता है। ब्लॉग लेखन में अभनपुर निवासी आदरणीय ललित शर्मा जी ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।एक समय में वे ब्लॉगिंग की दुनिया के स्टार रहे हैं और आज भी छत्तीसगढ़ की पुरातन परंपराओं और इतिहास के ऊपर लेखन में सक्रिय है। नवोदित लेखकों को भी अपने वेब पोर्टल में भरपूर मौका देते हैं। उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात का अवसर भी मिला है। छत्तीसगढ़ में प्रचलित रामलीला के ऊपर उनकी किताब को उत्तर प्रदेश के संस्कृति ...