संदेश

अक्टूबर 11, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माता टेंगनही दर्शन

चित्र
जैसा कि मैंने पिछले पोस्ट में बताया था कि मैं और ललित मां टेंगनही दरबार की ओर चल पड़े थे,तब रास्ते में ललित भाई पहले और अब कि स्थिति में हुए परिवर्तन के बारे में बता रहे थे।उसने बताया कि पहले सडक के दोनों तरफ खूब पेड़ और झाड़ियां हुआ करती थीं।अकेले इस सडक पर चलने में डर लगता था।जंगली जानवरों के अचानक निकल आने का भय बना रहता था। कुछ बरस पहले यहां के आसपास रहनेवाले ग्रामीणों से पैसेवाले व्यापारियों ने बेहद कम कीमत पर जमीनों को खरीदा और अब उन जमीनों पर उन्होंने फार्म हाउस बना रखे हैं। पहाड़ी के नीचे वाला आसपास हिस्सा वीरान ग्राम टेंगनाभाठा के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज है।पर अब यहां भी आबादी का आगमन और बसाहट प्रारंभ हो गया है। बढ़ती जनसंख्या के कारण अब धरती का क्षेत्रफल कम पड़ने लगा है।ऐसे ही दुनिया भर की बातों का सिलसिला रास्ते भर चलता ही रहा थोड़ी देर बाद हम पहाड़ी के नीचे मौजूद थे।  ये पहाड़ी विकासखण्ड मुख्यालय छुरा से लगभग-लगभग 6 किमी की दूरी पर कोसमी-चुरकीदादर रोड के किनारे स्थित है और उंची पहाड़ी पर विराजमान है मां टेंगनही।वैसे ये रोड पड़ोसी राज्य ओडिशा को छत्तीसगढ़ से जोड़त...

पिछले दिनों में....

चित्र
      पिछले कुछ दिनों में इतनी व्यस्तता रही की लिखने का संजोग ही नहीं बना।हम दुनियादारी के लिए भले ही वक्त निकाल सकते हैं,मगर खुद के लिए,अपने शौक के लिए वक्त निकालना कभी कभी मुश्किल सा हो जाता है।कुछ ऐसा ही मेरे साथ पखवाड़ा भर होते रहा और मैं कोई नया पोस्ट नहीं डाल पाया। लेकिन इन पिछले दिनों के भीतर एक अच्छी बात ये हुई कि मेरा परिचय छत्तीसगढ़ के मशहूर ब्लागर और छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र और पुरातत्व में विशेष रुचि रखनेवाले श्री ललित शर्मा जी से हुआ। पिछले महीने ही उनको छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को देश विदेश में पहचान दिलाने लिए उनके योगदान को एक लाख रुपए की सम्मान राशि देकर सराहा गया।फिर उनसे मेरी बातचीत भी हुई। रौबदार व्यक्तित्व है उनका और जानकारी के महासागर भी हैं।उनके ब्लाग ललित डाट काम और अडहा के गोठ को अपार पाठक और प्रसिद्धि मिला है। वर्तमान में न्यूज एक्सप्रेस और दक्षिण कौशल टुडे का संपादकीय दायित्व संभाल रहे हैं।उनसे फोन में बातचीत मात्र से बहुत सी ज्ञानवर्धक जानकारी मिली।ये भी एक मजेदार संयोग है कि मेरे जान पहचान में ललि...